गूगल पे से पैसे कैसे ट्रांसफर करें ? ( Google Pay Se Paise Kaise Kamaye ) 

2/5 - (1 vote)

जैसा कि हम जानते है कि कई लोग बैंक की लंबी लाइनों से अब काफी ज्यादा परेशान हो गए और वे बैंक जाने के बजाए अब घर बैठे पैसे ट्रांसफर करने के बारे में ज्यादा सोच रहें है और ऐसे में ज्यादातर लोग Google Pay Se Paise Kaise Transfer Kare के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते है। 

इसलिए क्या आप भी Google Pay से पैसे ट्रांसफर करना चाहते है, यदि हां तो आपके लिए हमारा यह पोस्ट काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि आज के लेख में मैं Google Pay Se Paise Kaise Transfer Kare से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके साथ शेयर करने वाला हूं। 

Google Pay का इस्तेमाल किन किन कार्य के लिए किया जा सकता है ? 

मुख्य रूप से देखा जाए तो Google Pay का इस्तेमाल कई सारे कार्यों को घर बैठे करने के लिए किया जा सकता है। जी हां हमारे कहने का तात्पर्य यह है कि ऐसे कई सारे कार्य है जिसके लिए हमें Google Pay का इस्तेमाल करने की आवश्यकता पड़ सकती है। 

जैसे कि यदि आपको लेन-देन का भुगतान करना है तो उसके लिए आप चाहे तो बड़ी सरलता से Google Pay का इस्तेमाल कर सकते है। इसके साथ ही यदि आप अपने बैंक के माध्यम से डायरेक्ट पैसे ट्रांसफर करना चाहते है तो उसके लिए भी Google Pay का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इन सब कार्यों के अलावा आप चाहे तो Google Pay के माध्यम से अपने या फिर किसी के फोन भी रिचार्ज, DTH Recharge, Gas Bill, बिजली बिल, ट्रेन की टिकट इत्यादि के लिए आप बड़ी ही आसानी से Google Pay के माध्यम से इन सभी कार्यों को घर बैठे पूरा कर सकते है। 

Google Pay Se Paise Transfer करने के लिए किन किन चीजों की जरूरत होगी ? 

तो चलिए Google Pay Se Paise Kaise Transfer Kare के तरीके के बारे में जानने से पहले आपको इसके लिए क्या क्या महत्वपूर्ण है ये जान लेना काफी जरूरी होता है। जो कि इस प्रकार है :- 

  • Google Pay Se Paise Transfer करना चाहते है तो उसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में Google Pay ऐप को इंस्टॉल करने की आवश्यकता पड़ती है। 
  • जैसे ही आपके स्मार्टफोन में Google Pay इंस्टॉल हो जाएगा वैसे ही आपको इसपर अकाउंट बनाने की जरूरत होगी। 
  • फिर अपने गूगल पे से Bank Account को लिंक कर दीजिए। 

तो Google Pay का इस्तेमाल पैसे ट्रांसफर करने से पहले आपको ऊपर दिए गए सभी कार्यों को पूरा करने की जरूरत होगी। तभी ही आप Google Pay से पैसे भेजने के साथ प्राप्त भी कर सकते है। 

Google Pay Se Paise Kaise Transfer Kare ? 

मुख्य रूप से देखा जाए तो आप Google Pay ऐप के माध्यम से कई तरीकों के जरिए पैसे ट्रांसफर करने के बारे में सोच सकते है। जैसे कि :- 

  1. बैंक खाता नंबर के जरिए
  2. मोबाइल नंबर के जरिए
  3. UPI ID एंटर करके
  4. QR Code Scan करके

पहला तरीका :- Bank Account Number के जरिए पैसे कैसे ट्रांसफर करें ? 

Step 1

:- सर्वप्रथम आपको अपने स्मार्टफोन में Google Pay App को खोल लेना है और उसके बाद आपको New Payment के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 

Step 2

:- जिसके पश्चात आपको Bank Transfer के विकल्प पर क्लिक करने की जरूरत होगी। 

Step 3

:- फिर आपको उस बैंक से संबंधित सभी मांगी गई जानकारियों को दर्ज करना है जिस बैंक अकाउंट में आप पैसे ट्रांसफर करना चाहते है। जैसे कि :- अकाउंट नंबर, Re-Enter अकाउंट नंबर, IFSC Code, Recipient Name इत्यादि दर्ज करके Continue के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। 

Step 4

:- अब इसके पश्चात आप जिस भी बैंक खाता में जितना भी पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं उस अमाउंट को यहां एंटर करें। 

Step 5

:- आपको वहां पर What’s This For ? का विकल्प दिखाई देगा जिसपर आप क्लिक करके आप किस चीज के लिए पैसे भेजना चाहते हैं वो भी यहां एंटर कर सकते हैं या फिर आप इस विकल्प को छोड़कर उसके नीचे Proceed To Pay वाले विकल्प पर भी क्लिक कर सकते है। 

Step 6

:- अब इसके पश्चात आपको Grant Location Permission का विकल्प प्राप्त होगा, जिसके लिए अब इसके ठीक नीचे आपको Cancel और Grant का विकल्प दिख रहा होगा जिनमें से आपको Grant पर ओके करना है और अपने Location को Allow करने की जरूरत होगी।

Step 7

:- अब यहां पर आपको अपना UPI Pin दर्ज करना है और Tick के आइकॉन पर क्लिक करना होगा। 

इस प्रकार आप काफी आसानी से Google Pay के जरिए बैंक खाता में पैसे आसानी से ट्रांसफर कर सकते है। 

दूसरा तरीका :- मोबाइल नंबर के जरिए पैसे कैसे ट्रांसफर करें ? 

सरल शब्दों में समझा जाए तो आप मोबाइल नंबर के जरिए तभी पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे जब आप जिस व्यक्ति के पास पैसे भेजना चाहते है वो भी Google Pay का इस्तेमाल करना हो। जी हां कहने का तात्पर्य यह है कि पैसे भेजने और प्राप्त करने वाले दोनों सदस्य Google Pay इस्तेमाल करते हों। 

Step 1

:- सर्वप्रथम अपने फोन में Google Pay ऐप को ओपन कर लें। 

Step 2

:- उसके बाद आपको New Payment के विकल्प पर क्लिक करना है और उसके पश्चात आप Phone Number के विकल्प पर क्लिक कर दें। 

Step 3

:- इसके बाद आपको उसका फोन नंबर दर्ज करना है और वेरिफाई के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 

Step 4

:- ऐसा करते ही आपके सामने उस व्यक्ति का नाम दिखने लगेगा तो अब आपको Ok के बटन को दबाना है और इसके बाद आपको Pay के विकल्प पर क्लिक करना है। 

Step 5

:- अब आपको Google Pay Se Paise Transfer करने के लिए ऊपर दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करना है। जैसे कि आपको कितना अमाउंट ट्रांसफर करना है, फिर Proceed To Pay के विकल्प पर क्लिक करना है फिर आपको UPI Pin दर्ज करना है। 

इस प्रकार आप बड़ी आसानी से Google Pay के माध्यम से मोबाइल नंबर के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। 

तीसरा तरीका :- UPI ID के जरिए पैसे कैसे ट्रांसफर करें ? 

Step 1

:- सर्वप्रथम अपने फोन में Google Pay ऐप को ओपन कर लें। 

Step 2

:- उसके बाद आपको New Payment के विकल्प पर क्लिक करना है और उसके पश्चात आप UPI ID Or QR के विकल्प पर क्लिक कर दें। 

Step 3

:- फिर आपको Pay To का विकल्प दिखाई देगा जिसमें आपको UPI दर्ज करके वेरिफाई के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 

Step 4

:- जिसके पश्चात ही आपके सामने उस ID का नाम दिखाई देगा तो वहां पर आपको Ok के बटन को दबाना है। 

Step 5

:- अब आपके सामने Pay का ऑप्शन दिखाई देगा जिसपर आपको क्लिक करना है। 

Step 6

:- अब आपको ठीक पहले जैसे ही प्रक्रिया को पूरा करना है जैसे कि :- आपको कितना अमाउंट ट्रांसफर करना है, फिर Proceed To Pay के विकल्प पर क्लिक करना है फिर आपको UPI Pin दर्ज करना है। 

इस तरह आप बड़ी आसानी से Google Pay के माध्यम से UPI ID के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। 

चौथा तरीका :- QR Code Scan करके पैसे ट्रांसफर कैसे करें ?

यदि हम QR Code Scan के इस तरीके के बारे में चर्चा करें तो मुख्य रूप से देखा जाए तो Google Pay Se Paise Kaise Transfer Kare का यह तरीका सबसे बेस्ट है। अब आप सोच रहें होंगे कि भला ऐसा क्यों। 

तो मैं आपको बता दूं कि यह तरीका इसलिए सबसे बेस्ट है क्योंकि इसमें ना ही आपको बैंक खाता डिटेल्स ना ही मोबाइल नंबर तथा ना ही आपको UPI ID वगैरह की कोई आवश्यकता नहीं होती है। 

इस तरीके में सबसे अच्छी बात यह है कि आपको इसमें केवल QR Code को ही Scan करने की ही जरूरत होती है जिसके पश्चात वो खुद पर खुद खाते की पूरी डिटेल्स प्राप्त कर लेती है। 

Step 1

:- सबसे पहले आपको Home Page के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 

Step 2

:- जिसके पश्चात खुद पर खुद आपका कैमरा ओपन हो जाएगा। 

Step 3

:- अब आपको Scan करने हेतु Phone को QR Code के पास ले जाने की आवश्यकता होती है और आपको इसे सीधा ही रखने की जरूरत होगी। जिसके कुछ ही वक्त में QR Code Scan कर लेता है। 

Step 4

:- जिसके पश्चात आप डायरेक्ट अमाउंट एंटर करने वाले पेज पर पहुंच जाएंगे। 

फिर पहले के जैसे इसमें भी आपको सेम प्रोसेस को फॉलो करना है जैसे कि :- आपको कितना अमाउंट ट्रांसफर करना है, फिर Proceed To Pay के विकल्प पर क्लिक करना है फिर आपको UPI Pin दर्ज करना है। 

इस प्रकार आप बड़ी ही आसानी से Google Pay के माध्यम से QR Code Scan करके पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। 

FAQs :-

Q1 :- Google Pay Se Paise Kaise Transfer Kare ? ( गूगल पे से पैसे कैसे ट्रांसफर करें )

यदि आप भी Google Pay Se Paise Transfer करना चाहते हैं तो उसके लिए आप ऊपर दिए गए तरीकों को आजमा सकते हैं। 

Q2 :- Mobile नंबर के जरिए Money कैसे ट्रांसफर करें ? 

यदि आप भी Mobile नंबर के जरिए Money ट्रांसफर करने के तरीके की तलाश है तो यकीन माने आप ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर मोबाइल नंबर के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

निष्कर्ष :- 

दोस्तों, आज के पोस्ट में मैंने आपको Google Pay Se Paise Kaise Transfer Kare से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया गया है। उम्मीद है कि आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा होगा लेकिन यदि आपको Google Pay Se Paise Kaise Transfer Kare से संबंधित कोई भी सवाल पूछना हो तो आप हमारे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Avinash Jha

नमस्कार! Gharbaithejobs.com में आपका स्वागत है | मै अविनाश झा, इस ब्लॉग का संस्थापक | मैंने बैंगलोर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग किया हु और अभी सरकारी नौकरी की तयारी कर रहा हु | इस वेबसाइट के माध्यम से जॉब और पैसे कमाने से जुड़े सभी जानकारी शेयर कर रहा हु जिससे लाखों लोग अच्छी कमाई कर रहे है। इससे जुड़े कोई सवाल है तो Comment करें |

आर्टिकल को शेयर करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!